इस बड़ी कार्रवाई को आयकर विभाग के 300 अधिकारियों ने अंजाम दिया। इस दौरान चार राज्यों में 52 ठिकानों पर विभाग ने कार्रवाई की। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का कहना है कि नकदी का एक बड़ा हिस्सा दिल्ली में बड़े राजनीतिक दल के मुख्यालय तक भेजा जाना था।
सीबीडीटी के मुताबिक छापे के दौरान एक कैशबुक मिली है, जिसमें 230 करोड़ के बेनामी लेनदेन के जानकारी है। इसके अलावा फर्जी बिलों के जरिए 242 करोड़ रुपए के हेरफेर की बात भी सामने आई है। छापे में मिले दस्तावेजों में ऐसी 80 कंपनियों का जिक्र है, जो टैक्स हैवन कहे जाने वाले देशों में स्थित हैं। आईटी को 14.6 करोड़ रुपए का कैश और 252 शराब की बोतलें भी मिली हैं। इसके अलावा हथियार और बाघ की खालें भी बरामद की गई हैं। दिल्ली के कुछ इलाकों में बेनामी संपत्तियों का खुलासा भी हुआ है।

No comments:
Post a Comment