Friday, February 15, 2019

ई-टेंडर घोटाला; तीन हजार करोड़ के टेंडर वाली 13 में से 3 हार्ड डिस्क में टेंपरिंग


Image result for e tender scam

ई-टेंडर घोटाला मध्य प्रदेश के सबसे बड़े ई-टेंडर घोटाले की जांच में नया मोड़ आया है। ई-टेंडर घोटाले में कम्प्युटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी) ने घोटाले से जुड़ी 13 हार्ड डिस्क को फॉरेंसिक इमेजिंग से जब्त करने के बाद जांच में गड़बड़ी पाई है। तीन हजार करोड़ रुपए के टेंडर खुलने के पहले ही तीन हार्ड डिस्क में टेंपरिंग की गई थी। सीईआरटी से जल संसाधन विभाग के तीन टेंडर में टेंपरिंग की रिपोर्ट मिली है। जल संसाधन विभाग के तीन टेंडर में गड़बड़ी मिलने पर जांच शुरू हुई थी। 

ईओडब्ल्यू ने सीईआरटी को पत्र लिखकर हार्ड डिस्क से डेटा रिकवर करने को कहा था। जांच में 9 टेंडर से जुड़े मामले थे, जिनकी 13 हार्ड डिस्क बनी थीं। जांच का दायरा एक हजार करोड़ से बढ़कर 80 हजार करोड़ के टेंडर तक पहुंच गया है। विशेष निदेशक ओमवीर सिंह के साथ भोपाल आई सीईआरटी की टीम ने दिसंबर में 13 हार्ड डिस्क की फॉरेंसिक इमेजिंग की थी। अब इन हार्ड डिस्क की एनालिसिस रिपोर्ट भेजी गई है। 

घोटाला... जांच के बाद निरस्त कर दिए गए थे छह टेंडर 

Bhaskar 15-5-2019

MP E-Tender Scam: मध्यप्रदेश में 3000 करोड़ ई-टेंडर घोटाला सामने आया

No comments:

Post a Comment